महिला आरक्षण बेहद जरूरी : अरुण जेटली
नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने कहा है कि देश के विधायी निकायों में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए आरक्षण बहुत जरूरी है।
महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा की शुरुआत करते हुए जेटली ने मंगलवार को कहा, "जो लोग कहते हैं कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए आरक्षण की आवश्यकता नहीं है, वे गलत हैं। स्वतंत्रता के 63 वर्षो बाद भी आज लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सिर्फ 10.7 फीसदी है। ऐसे में आरक्षण से ही महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सकता है।"
जेटली ने कहा कि बीते कई वर्षो के बाद आज वह मौका आया है जब यह ऐतिहासिक विधेयक पारित किया जाएगा। यह अवसर सभी के लिए ऐतिहासिक और अद्भुत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications