'विधेयक में संशोधन करें तब देंगे समर्थन'
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर हो रही चर्चा के दौरान कहा कि उनकी पार्टी सवर्ण और दलित वर्गो की आर्थिक रूप से पिछड़ी व कमजोर महिलाओं को आरक्षण देने की मांग करती है।
मिश्रा ने कहा कि बसपा चाहती है कि महिला आरक्षण विधेयक में संशोधन कर उसमें दलित के साथ सवर्ण वर्ग की कमजोर तबके की महिलाओं के आरक्षण का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को मौजूदा स्वरूप में उनकी पार्टी खारिज करती है और इसका विरोध करती है। मिश्रा ने कहा कि संशोधन के साथ यदि इस विधेयक को पेश किया जाए तो हम इसका समर्थन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications