महिला सांसद ने महिला प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग की
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अनुसुईया उइके ने महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा, "किसी महिला को पांच साल के लिए प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। इसके अलावा कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जानी चाहिए।"
उइके की इस मांग पर तो भाजपा सदस्य एक बार चौंक गए लेकिन बाद में उन्होंने उइके के समर्थन में जोश के साथ मेजें थपथपाईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications