लालू पर चल रहे मुकदमों की बुधवार को होगी विस्तृत सुनवाई
मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन और न्यायमूर्ति बी. एस. चौहान की खंडपीठ ने मंगलवार को विस्तृत सुनवाई के लिए समय की कमी बताते हुए बुधवार का दिन तय किया।
लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी के ऊपर भी आय से अधिक संपत्ति रखने का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि यह संपत्ति उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान जुटाई।
इन मुकदमों में चर्चित चारा घोटाला भी शामिल है, जिसमें वर्ष 1992 से 1997 के बीच बिहार में सरकारी खजाने से अवैध रूप से अरबों रुपये की निकासी हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications