भारत ने पाक के आरोपों को बेबुनियाद बताया
सरकारी सूत्रों ने कहा कि ये आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि पाकिस्तान ने भारत पर ऐसे आरोप मढ़े हों। ऐसा ही आरोप पिछले साल लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर आतंकवादी हमलों के दौरान लगाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान यह भी आरोप लगाता रहा है कि बलूचिस्तान में अस्थिरता के पीछे भारत का हाथ है, लेकिन इस संबंध में वह हमें कोई सबूत नहीं दे सका।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को लाहौर में संघीय जांच एजेंसी के भवन पर हमला हुआ था, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। हमले के बाद रहमान मलिक ने कहा था कि सभी हथियार अफगास्तिान से आए थे। पाकिस्तान के कबायली इलाकों में भारी मात्रा में ऐसे हथियार बरामद हुए हैं, जिनका निर्माण भारत में हुआ है।
मलिक ने यह भी कहा था कि दोनों देशों के बीच जब भी बातचीत होगी तो पाकिस्तान इस संबंध में भारत को सबूत देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications