गुड़गांव में किशोरी ने आत्महत्या की
घटना की जांच कर रहे अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया, "मुझे सोमवार रात फोन पर सूचना मिली कि नेहा ने अपने घर में जहर खा लिया है। उसे पारस अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मंगलवार सुबह मृत घोषित कर दिया गया।"
सिविल लाइन के सेक्टर-15 में नेहा अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता वाणिज्य मंत्रालय में कार्यरत हैं।
उसके परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया, "वह परीक्षा को लेकर तनाव में नहीं थी और उसकी तैयारी भी अच्छी चल रही थी। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications