'सत्या पॉल' ने रजत जयंती मनाई
नंदा ने सोमवार को शो के बाद आईएएनएस से कहा, "इस संग्रह के जरिए मैं उन सभी महिलाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने 'सत्या पॉल' को सफल बनाया। मैं आज उनकी वजह से ही यहां हूं और मैं उन्हें एक विशेष ढंग से धन्यवाद देना चाहता हूं इसलिए मैंने अपने संग्रह के प्रदर्शन के लिए महिला दिवस का दिन चुना है।"
शो की शुरुआत में अभिनेत्री और प्रस्तोता मंदिरा बेदी नीली-लाल साड़ी में रैम्प पर उतरीं। शो के अंत में मिस इंडिया सारा जेन चटख लाल रंग की साड़ी में रैम्प पर उतरीं।
इस शो को 'जेन, जेस्ट, जिप, जैप एंड जिंग' शीर्षक के साथ प्रस्तुत किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications