विधेयक के विरोधियों की नीयत ठीक नहीं थी : राकांपा
राकांपा के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चल रही बहस में भाग लेते हुए कहा, "देश की महिलाओं को बहुत पहले ही यह राजनीतिक अधिकार मिल जाना चाहिए था। यह धारणा अब पुरानी हो चुकी है कि राजनीति औरतों के वश की बात नहीं है।"
उन्होंने कहा, "जब तक देश की महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जाता है, तब तक देश का सर्वागीण विकास संभव नहीं है।"
अनवर ने इस विधेयक का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "जो भी इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं उनकी मंशा ठीक नहीं है। वह अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस विधेयक का विरोध कर रहे थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications