नाइजीरिया में 400 शवों को सामूहिक कब्र में दफनाया गया

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्लेटियू प्रांत स्थित जोस शहर में मुस्लिमों और ईसाई समुदाय के लोगों के बीच वर्षो से संघर्ष जारी है। ईसाई समुदाय के लोग यहां दशकों पहले आए थे। इलाके में भूमि और संसाधनों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए दोनों समुदायों के बीच संघर्ष होता रहता है।

प्रांतीय अधिकारी सोलोमोन जंग ने कहा कि डोगो हावा गांव में एक सामूहिक कब्र में लगभग 351 शवों को दफनाया गया, जबकि जोट गांव में 36 शवों को दफनाया गया।

सबसे अधिक हिंसा की घटनाएं डोगो नाहावा गांव में हुई है। एक ग्रामीण ने बताया कि रविवार को हमलावरों ने कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रांतीय पुलिस आयुक्त अयो अदुबा ने कहा कि हिंसा मामले में 93 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नाइजीरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने क्षेत्र में सेना को अलर्ट कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+