सरकार और नक्लसियों के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार : विधायक
सुरीन ने आईएएनएस से कहा, "पूर्व में नक्सली होने के कारण मुझे अनुभव है और अब मैं लोकतांत्रिक प्रणाली से संबद्ध हूं। मैं दोनों पक्षों की चिंताओं से अवगत हूं। मैं नक्सलियों और सरकार के बीच मध्यस्थ बन सकता हूं।"
सुरीन गत दो वर्षो से जेल में हैं। उन पर दर्जनों आपराधिक मामले चल रहे हैं। वह पूर्व में नक्सलियों के पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के एरिया कमांडर थे।
उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने सरकार से वार्ता का आह्वान किया है, जबकि सरकार ने कहा है कि नक्सली पहले हिंसा छोड़ें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications