भाजपा महिला कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भाजपा की लगभग 20 महिला कार्यकर्ताओं ने विजय चौक के निकट संसद भवन के प्रवेश द्वार पर इस विधेयक के पक्ष में और नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। इन लोगों ने विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी के आरक्षण के प्रावधान वाले इस विधेयक को जल्द से जल्द पारित किए जाने की मांग की।
इन महिला कार्यकर्ताओं ने कुछ सांसदों को संसद भवन में जाने से रोकने की भी कोशिश की, जिसके बाद वहां पुलिस को दखल देना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications