मां नहीं बनने पर पत्नी की हत्या की
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार डाक विभाग में कार्यरत 53 वर्षीय फिलीप कुजीन ने 47 वर्षीया पत्नी निकोल की गला रेतकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचित किया। उसने पुलिस से कहा, "आपको तंग करने के लिए माफी चाहता हूं, मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।"
यह मामला लंदन में अप्रैल 2007 में घटित हुआ। मामले की सुनवाई में उपस्थित होने के लिए फिलीप मंगलवार को फ्रांस रवाना हुआ। वह सेंट ओमर स्थित एक अदालत में उपस्थित हुआ। हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
अदालत के अनुसार अपराध करने के बाद फिलीप ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी मां नहीं बन सकी, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications