नाइजीरिया में नरसंहार, 500 की मौत

मुस्लिम विद्रोहियों ने इसाईयों के गांव डोगो नहावा में रविवार को इन हत्याओं को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया विद्रोही संगठन हूसा-फुलानी के हमलावरों ने पहाड़ी से पहले हवा में गोलीबारी की और जब गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्होंने उन पर गोलियां बरसा दीं।
एक स्थानीय इसाई संगठन ने विद्रोहियों की इस हरकत को 'जेहाद' की कार्रवाई करार दिया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने सेना को अलर्ट रहने को कहा है। परंतु इसाई संगठनों का कहना है कि उनका सेना से विश्वास उठ गया है।












Click it and Unblock the Notifications