पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष 9 मार्च से हिमाचल दौरे पर
आर्थिक रूप से पिछड़े वगरें के लिए गठित राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसआर सिन्हो 9 से 12 मार्च तक शिमला का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आर्थिक रूप से पिछड़े वगरें जो वर्तमान में आरक्षण नीति के तहत नहीं आते हैं, उनकी स्थिति का अध्ययन करेंगे।
हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक मनीष गर्ग ने रविवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष इस दौरान 10 मार्च को सामाजिक संगठनों, कार्यकर्त्ताओं एवं गैर सरकारी संगठनों से मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications