राठौड़ ने हमलावर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
पुलिस प्रभारी जसविंदर सिंह ने आईएएनएस से कहा, "हमें राठौड़ की ओर से शिकायत मिली हैं। उन्होंने मांग की है कि हमलावर को धारा 307 के तहत गिरफ्तार किया जाए।"
सिंह ने कहा, "हमारी जांच जारी है। पुलिस इस शिकायत से जुड़े विभिन्न तथ्यों और आंकड़ों के अधार पर तफ्तीश कर रही है। हम उचित कार्रवाई करेंगे।"
उधर, राठौड़ ने एक बयान में कहा, "हमले के तत्काल बाद मैं अस्पताल चला गया था। मैंने पुलिस से कहा था कि कुछ पुलिस अधिकारियों की तरफ से इस संदर्भ में मामला दर्ज करवाया जाए। परंतु ऐसा नहीं हुआ और पुलिस मेरे या वकील के पास बयान लेने के लिए भी नहीं आई।"
उल्लेखनीय है कि वाराणसी का रहने वाला उत्सव अहमदाबाद के 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन' का छात्र है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications