महिला आरक्षण विधेयक का 14 वर्ष का वनवास खत्म होगा : सुषमा
स्वराज ने यहां न्यू सर्किट हाउस में संवाददाताओं से कहा, "भाजपा यह सुनिश्चित कराएगी कि विधेयक सोमवार को राज्यसभा में आसानी से पारित हो जाए। पार्टी ने विधेयक का समर्थन करने और इसका 14 वर्ष का वनवास समाप्त कराने के लिए अपने सदस्यों को व्हिप जारी किया है। यह विधेयक सबसे पहले एच.डी.देवेगौड़ा के प्रधानमंत्रित्व काल में वर्ष 1996 में संसद में पेश किया गया था।"
स्वराज ने कहा कि भाजपा हमेशा इस विधेयक के समर्थन में रही है और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दौरान पार्टी ने इस विधेयक को पारित कराने की पूरी कोशिश भी की थी, लेकिन उस समय अन्य पार्टियों से जरूरी समर्थन नहीं मिल पाया था।
स्वराज ने कहा, "महिलाओं का सशक्तीकरण आज वक्त की मांग है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications