यौन उत्पीड़न मामलों में तीव्रता से कार्रवाई : चौधरी
चौधरी रविवार को नई दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा बलात्कार पीड़ितों के पुनर्वास पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रही थीं।
चौधरी ने कहा कि गैर सरकारी संगठनों की विभिन्न गतिविधियों के अनुश्रवण पर सरकारों की अहम भूमिका होनी चाहिए ताकि स्वीकृत राशि का सही उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गैर सरकारी संगठन सीधे तौर पर केन्द्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रहे हैं तथा राज्य सरकार का उनकी गतिविधियों पर कोई नियंत्रण नहीं होता।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे महिला उत्पीड़न जैसे मामलों पर तत्काल कार्यवाही करें जिससे राज्य में महिलाओं के प्रति सकारात्मक वातावरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान है तथा हाल ही के वषरें में महिला कर्मियों की संख्या में वृद्घि दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications