राहुल महाजन की याचिका पर फैसला मंगलवार को
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। एक स्थानीय अदालत ने राहुल महाजन की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई सोमवार को एक दिन के लिए स्थगित कर दी, जिसमें उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ हनीमून मनाने जाने के लिए अपने पासपोर्ट की मांग की है।
राहुल अपनी पत्नी डिंपी गांगुली के साथ अदालत में उपस्थित हुआ।
विशेष न्यायाधीश जे.पी.एस. मलिक ने मंगलवार तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी, क्योंकि सरकारी वकील ने राहुल की याचिका की जांच पड़ताल के लिए समय की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications