तुर्की में भूकंप का कहर, 57 मरे (लीड-1)
तुर्की के समाचार पत्र हुर्रियत डेली न्यूज ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा कि भूकंप की वजह से 57 लोगों की मौत हो गई। भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही काराकोकन शहर में हुई।
भूकंप के झटके पड़ोसी प्रांत टुनसेली, बिंगोल, दियारबाकिर में भी महसूस किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इस्तांबुल स्थित वेधशाला एवं भूकंप अनुसंधान संस्थान के हवाले से बताया है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर छह मापी गई है। भूकंप के अब तक 27 झटके महसूस किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में तुर्की में आए शक्तिशाली भूकंप में 18,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications