राजनीति में अधिक महिलाओं के आने से समाज को लाभ होगा
हमीद ने एशिया प्रशान्त क्षेत्र में लैंगिक समानता पर संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की एक रिपोर्ट जारी करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "सभी की निगाहें इस समय संसद पर टिकी हुई हैं। दिमाग में यह बात रखने की आवश्यकता है कि 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर हम कोई अपने स्वार्थ की बात नहीं कर रहे हैं, क्योंकि 181 महिलाओं के संसद में पहुंचने से पूरे समाज का लाभ होगा।"
हमीद ने कहा, "मैं राष्ट्रीय महिला आयोग की संस्थापक अध्यक्ष मोहिनी गिरी से कह रही थी कि 20 सालों के लंबे संघर्ष के बाद अंतत: हमें यह दिन देखने को मिला है।"
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की प्रशासक हेलेन क्लार्क ने कहा, "कई जगहों पर राजनीति में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर बड़ी असमानता है। इस संदर्भ में मैं भारतीय संसद में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर मीडिया में घटनाक्रमों को लगातार देख रही हूं।"
यूएनडीपी की रिपोर्ट के अनुसार एशिया प्रशान्त क्षेत्र में लैंगिक समानता के लिए सत्ता, आवाज और अधिकार निर्णायक बिंदु हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।