राष्ट्रपति ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का आग्रह किया
नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का राजनीतिक पार्टियों से सोमवार को आग्रह किया।
राष्ट्रपति ने संवाददाताओं से कहा, "मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की अपील करती हूं। यदि यह विधेयक आपसी सलाह-मशविरे तथा सहमति के साथ पारित हो गया तो मैं सभी की आभारी रहूंगी।"
पाटील ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह विधेयक संसद के इस सत्र में पारित हो जाएगा। आज संसद में जो हुआ उसे लेकर मैं निराश नहीं हूं। यदि विधेयक पारित हो जाता है तो इससे महिलाएं सशक्त होंगी। यदि राजनीति में ज्यादा महिलाएं आएंगी तो वे देश की अन्य महिलाओं के बारे में सोचेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications