जम्मू में मारे गए 10 आतंकवादी
पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू क्षेत्र) अशोक गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, "हमने आतंकियों पर दबाव बढ़ाते हुए जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है।"
उन्होंने कहा,"आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए हमने जनवरी 2010 से अब तक 10 आतंकियों को मार गिराया।"
गुप्ता ने बताया, "इनमें हरकत उल जेहादी, इस्लामिया अल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर शामिल हैं।"
गुप्ता ने यह भी दावा किया कि इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के बीच पूरा तालमेल कायम रहा।
उन्होंने कहा, "आपसी समन्वय की वजह से हमने सफलतापूर्वक आतंकवादियों को निष्क्रिय किया है।"
इस क्षेत्र में करीब 150 आतंकवादी सक्रिय हैं।
गुप्ता ने कहा,"हम सतर्क हैं और हमारे जवान और अधिकारी आंतकवादियों को निष्क्रिय करने और उन्हें आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications