यमन में अलकायदा का संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सोमालियाई मूल का जर्मन नागरिक शरीफ मोबिली है।
अल-जम्हूरी अस्पताल में संदिग्ध आतंकवादी की सुरक्षा में लगे एक गार्ड की गोली लगने से मौत हो गई और एक अन्य गार्ड घायल हो गया।
संदिग्ध आतंकवादी ने उसे अस्पताल ले गए तीन सुरक्षा गार्डो में से एक की पिस्तौल छीनकर उन पर गोलियां चलाईं।
इसके बाद आतंकवाद विरोधी दस्ते से गोली मारकर उसे पकड़ लिया। अब उसका इलाज सना के सैनिक अस्पताल में हो रहा है। यह आतंकवादी खुफिया विभाग की सना स्थित जेल में कैद था और बीमारी की शिकायत के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications