लादेन का निकट सहययोगी पाकिस्तान में गिरफ्तार
स्थानीय मीडिया के अनुसार अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की मदद से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने रविवार को अबू याहया मुजाहिदीन अल-आदम को गिरफ्तार किया। अबू याहया लादेन का निकट सहयोगी था और वह अमेरिका के केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) की वांछितों की सूची में था।
अधिकारियों ने बताया कि याहया को आगे की जांच के लिए इस्लामाबाद लाया गया है। माना जाता है कि 9/11 के बाद याहया लादेन के साथ रह रहा था। याहया अमेरिकी नागरिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications