हरियाणा ने महिला दिवस पर तीन नए पुरस्कारों की घोषणा की
मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि महिलाओं को अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने और प्रेरणा देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।
एक कार्यक्रम के दौरान हुड्डा ने कहा पहले पुरस्कार का नाम इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार होगा, इसमें 100,000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दी जाएगी।
दूसरे पुरस्कार का नाम कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार होगा और इसमें 51,000 रुपये दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कल्पना चावल भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री थी। चावला का जन्म राज्य के करनाल शहर में हुआ था।
तीसरा पुरस्कार हरियाणा की पहली विधानसभा अध्यक्ष शन्नो देवी के नाम से दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications