राष्ट्रमंडल खेल : सीआईएसएफ संभालेगा 5 खेल स्थलों की सुरक्षा

सीआईएसएफ के महानिदेशक एन.आर.दास ने इस बल के वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में यहां संवाददाताओं को बताया, "सीआईएसएफ एक समग्र सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा होगा। इस समग्र प्रक्रिया में सभी अन्य अर्ध सैनिक बलों के साथ ही दिल्ली पुलिस शामिल होगी।"

दास ने बताया, "हमारे 500 जवान पहली अप्रैल से पांच खेल स्थलों की रखवाली शुरू कर देंगे। खेल शुरू होने के एक महीना पहले हमारे 4,000 जवान और 300 कमांडो सुरक्षा में तैनात कर दिए जाएंगे।"

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए लगभग 36 स्थल होंगे। इन स्थलों के लिए दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+