महिला विकास नीति की समीक्षा करेगा बांग्लादेश
राज्य महिला एवं बाल मंत्री शिरीन शाजारमीन चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला विकास नीति-1997 को व्यापक बनाया जाएगा। इसमें जनजातीय महिलाओं, शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकलांग महिलाओं और जलवायु परिवर्तन की शिकार महिलाओं के अधिकारों को शामिल कर इस नीति को पुन: प्रस्तुत किया जाएगा।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक चौधरी ने कहा, "हम महिलाओं के सूचना के अधिकार को सुनिश्चित करने वाला एक प्रावधान भी शामिल करेंगे।"
इस अवसर पर राष्ट्रपति जिल्लुर रहमान, प्रधानमंत्री शेख हसीना और संसद में विपक्ष की नेता खालिदा जिया ने अपने अलग-अलग संदेश दिए।
बांग्ला भाषा के लिए शहीद होने वालों की याद में बना राष्ट्रीय स्मारक केंद्रीय शहीद मीनार रविवार रात कलाकारों, लेखकों, संगीतकारों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं के मशाल प्रदर्शन का केंद्र बना।
मशाल रैली के दौरान एक वक्ता ने कहा कि वर्ष 2002 में महिलाओं पर एसिड फेंकने के 490 मामले सामने आए थे। वर्ष 2009 में इन मामलों में कमी आई और केवल 145 मामले ही सामने आए।
एसिड सरवाईवर्स फाउंडेशन (एएसएफ) की कार्यकारी निदेशक मोनिरा रहमान ने कहा है कि वास्तविकता में एसिड मामलों की संख्या कहीं अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications