हत्या के मामले में अदालत में पेश नहीं हो सके सोरेन
अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एन.एन सिंह ने इस मामले की सुनवाई के लिए तीन अप्रैल की तारीख तय की है और शिबू सोरेन से उस दिन अदालत के समक्ष प्रस्तुत होने को कहा है।
मुख्यमंत्री सोरेन के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि विधानसभा का सत्र जारी रहने की वजह से वह अदालत में पेश नहीं हो सके।
गौरतलब है कि सोरेन पर भीड़ को उकसाकर दो लोगों की हत्या कराने का आरोप है। दोनों व्यक्तियों पर वर्ष 1974 में संदिग्ध रूप से दो बकरियों को चुराने का आरोप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications