महिलाओं को मिलेगा रोजगार तो बढ़ेगी जीडीपी : यूएनडीपी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यूएनडीपी ने कहा, "भारत, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों मे अगर महिला रोजगार दर 70 प्रतिशत तक पहुंच जाता है, तो इन देशों की जीडीपी भी दो से चार फीसदी तक बढ़ जाएगी।"
इस रिपोर्ट को जारी करने वाली यूएनडीपी प्रशासक हेलेन क्लार्क ने कहा, "महिलाओं के कार्यबल में कमी जीडीपी पर नकारात्मक असर डालती है। आंकड़ों में पता चलता है कि दक्षिण एशिया में 70 फसदी और पूर्वी एशिया में 40 फीसदी से अधिक महिला रोजगार कृषि क्षेत्र में हैं जबकि एशिया प्रशांत क्षेत्र में महिला रोजगार सिर्फ सात फीसदी है।"
क्लार्क ने कहा कि महिलाओं को उनका वाजिब हक मिल सके, इसके लिए बहुत बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा, "अगर महिला अधिकारों का सम्मान नहीं होता तो दुनिया में विकास के किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications