जद (यू) भी महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में

सुबह से लोकसभा से नदारद रहे जद (यू) अध्यक्ष शरद यादव दो बजे जब सदन की कार्यवाही आरंभ हुई तो सदन में उपस्थित थे। समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों के साथ शरद यादव के नेतृत्व में जनता दल (युनाइटेड) के सदस्यों ने भी विरोध इस विधेयक का आरंभ कर दिया।

दो बार स्थगित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे जैसे ही शुरू हुई वैसे ही सपा नेता मुलायम सिंह यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने सहयोगी सदस्यों के साथ नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए। इसके बाद शरद यादव के नेतृत्व में जदयू सदस्य भी उनके साथ नारेबाजी करने लगे।

लालू और मुलायम ने लोकसभा के उपाध्यक्ष करिया मुंडा से सदन की कार्यवाही रोकने की मांग की। हंगामा बढ़ते देख मुंडा ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित कर दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+