्रपाक सांसद अमेरिकी दौरे के बीच से स्वदेश लौटे
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, पाकिस्तानी एक्सप्रेस समाचार चैनल ने कहा कि पाकिस्तान के अशांत कबायली क्षेत्र के छह सांसदों के समूह ने इस जांच के विरोध में यह निर्णय लिया।
पिछले महीने अमेरिका के 19 हवाई अड्डों पर यह मशीन लगाए जाने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है जिसने इससे गुजरने से इंकार कर दिया।
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले अब्बास अफरीदी ने कहा कि कबायली क्षेत्रों की सुरक्षा और विकास परियोजनाओं पर चर्चा के लिए अमेरिका ने उन्हें आमंत्रित किया था और यह भी वादा किया था उन्हें इस मशीन से होकर गुजरने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
अफरीदी ने एक्सप्रेस न्यूज से कहा, "जब हम 28 फरवरी को वाशिंगटन पहुंचे तो हमें मशीन से होकर नहीं गुजरना पड़ा लेकिन शनिवार को हम लोग दूसरे शहर जाना चाह रहे थे उस समय प्रशासन ने हमें इससे गुजरने के लिए कहा। हमने ऐसा करने से इंकार कर दिया और अब हम स्वदेश लौट रहे हैं।"
यह मशीन यात्री की नग्न तस्वीर दिखाती है ताकि यह पता लगाया जा सके कोई अपने साथ हथियार और विस्फोटक तो लेकर नहीं जा रहा लेकिन यह मशीन यात्री के सभी जनन अंगों को भी प्रदर्शित करती है इसलिए इसकी प्रक्रिया की आलोचना हो रही है।
कुछ मुस्लिम विद्वानों ने इससे गुजरने को लेकर मुस्लिमों के लिए फतवा भी जारी कर दिया है।
इस माह के शुरू में दो पाकिस्तानी महिलाओं ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर हवाई अड्डे पर इस मशीन से गुजरने से इंकार कर दिया था और पाकिस्तान के लिए अपनी उड़ान छोड़ दी थी। इस मशीन का बहिष्कार करने वाली ये पहली यात्री थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications