केनेडी के प्रेम-पत्रों की 115,000 डॉलर में नीलामी
केनेडी द्वारा स्वीडन की गुनिला वान पोस्ट को हाथ से लिखे 11 प्रेम-पत्रों और तीन टेलीग्रामों की नीलामी पिछले महीने 25,000 डॉलर की शुरुआती बोली से हुई और उनकी बिक्री 115,537.50 डॉलर में हुई।
नीलामी संस्था लीजेंड्री आक्शन के प्रमुख डग एलेन ने कहा कि उनको 40,000 से 50,000 डॉलर तक कीमत मिलने की उम्मीद थी। नीलामी की रकम छह अंकों में पहुंचने से उनको बहुत खुशी हुई।
शिकागो ट्रिब्यून के अनुसार एक अज्ञात खरीदार ने ऑनलाइन नीलामी में 97,500 डॉलर की बोली लगाई जिस पर 18.5 प्रतिशत का प्रीमियम लगा।
इस रोमांस को पहली बार वर्ष 1997 में वान पोस्ट (78 वर्ष) ने अपनी किताब के माध्यम से सार्वजनिक किया। वान पोस्ट के अनुसार अगस्त 1953 में केनेडी से उनकी मुलाकात हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications