थरूर की कुर्सी ना छीन ले ट्विटर

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के बहस के दौरान राज्यसभा में उन्होंने कहा कि ज्यादा ट्विटिंग उनकी छुट्टी करा सकती है। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने वक्तव्यों को लेकर थरूर पिछले दिनों काफी विवादों में रहे हैं।
शशि थरूर ट्वीट करने के कारण कई बार मुसीबत में पड़ चुके हैं। आलम कुछ यूं होता जा रहा है कि शशि थरूर की लगभग हर टिप्पणी पर बवाल मचने लगा है। हालांकि शशि थरूर अभी तक हर बार अपनी सफाई दे कर बच जाते हैं। लेकिन इस बार शशि थरूर को काग्रेस की ओर से अंतिम चेतावनी दी गयी है। अब ये बात अलग है कि शशि थरूर इन सब बातों को गंभीरता से ले रहे हैं या फिर ट्वीट करने की अपनी कला से वह खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications