एशियाई सिनेमा के 25 प्रख्यात कलाकारों में बिग बी, गुरुदत्त शामिल
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 5 मार्च (आईएएनएस)। समाचार चैनल सीएनएन ने शुक्रवार को एशियाई सिनेमा के 25 प्रख्यात कलाकारों की सूची जारी की जिसमें बॉलीवुड के महान कलाकार गुरुदत्त, नरगिस, मीना कुमारी, अमिताभ बच्चन और प्राण के नाम शामिल हैं।
इस सूची में भारत पांच कलाकारों के साथ शीर्ष पर है। सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, जापान, कंबोडिया, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया और कोरिया के कलाकारों को शामिल किया गया है।
एशियाई सिनेमा के प्रख्यात कलाकारों की सूची जारी करते हुए सीएनएन ने कहा, "एकेडमी अवार्ड्स के इतिहास में केवल दो एशियाई सर्वश्रेष्ठ अभिनेता या अभिनेत्री का पुरस्कार पाने में सफल रहे हैं। (यहां बेन किंग्सले को एशियाई नहीं माना गया है)।"
इस सूची में पाकिस्तान के दो कलाकारों मोहम्मद अली और जेबा बख्तियार को स्थान मिला है।
भारत के अलावा इस सूची में चीन से तीन कलाकारों के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें झाउ झुन, गोंग ली और रुआन लिंग्यु के नाम शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications