नक्सलियों ने शिक्षक को किया अगवा
कोलकाता, 5 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में शुक्रवार को संदिग्ध नक्सलियों के एक समूह ने एक शिक्षक को अगवा कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल से आए चार नक्सलियों ने सरुलिया माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रजत दुले का अपहरण कर लिया।
बंकुरा जिले पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "हमें जानकारी मिली है कि मोटरसाइकिल से आए संदिग्ध नक्सलियों के एक समूह ने प्रधानाचार्य दुले को अगवा कर लिया। हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।"
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थक रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications