ठाणे में किसानों पर लाठीचार्ज
पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज ग्रामीण प्रदशर्नकारियों ने राज्य परिवहन निगम की कई बसों पर पथराव किया और एक बस में आग लगा दी।
उधर,वसई के विधायक विवेक पंडित चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। उनकी हालत शुक्रवार सुबह बिगड़ गई।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, लेकिन पंडित ने इंकार करते हुए कहा कि जब तक प्रशासन मांग पूरी नहीं करता तब तक उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी।
पुलिस ने बताया कि पड़ोस के भायंदर ,नाला सोपारा और विरार से दंगा निरोधी दस्ता और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को बुलाकर इस इलाके में प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए तैनात कर दिया गया है। अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे पंडित को थाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
पंडित के सहयोगी रमेश ने बताया कि पुलिस के लाठीचार्ज में विधायक और उनकी पत्नी सहित करीब 65 लोग घायल हो गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications