जिंदगी के लिए जद्दोजहद कर रही नक्सली हमले की शिकार किशोरी
किशोरी को राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (आरआईएमएस) के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया था जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
पुलिस के अनुसार, 17 साल की अंजू कुमारी लातेहार रेलवे स्टेशन के पास इलाके में साइकिल से जा रही थी इसी बीच तीन मोटरसाइकिल सवार नक्सलियों ने उसे रोककर गोली मार दी। मोटरसाइकिल सवारों में नक्सली कमांडर पप्पू लोहरा भी शामिल था।
आरआईएमएस के एक चिकित्सक ने बताया कि अंजू के पेट में तीन गोलियां लगी हैं और उसकी हालत बेहद नाजुक है।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अंजू ने बहादुरी दिखाते हुए पप्पू लोहरा के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई थी इसलिए उसके साथ यह हादसा हुआ।
स्थानीय पत्रकारों के अनुसार, नक्सलियों का आरोप है कि लोहरा के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का झूठा मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications