हिमाचल प्रदेश में ताजा हिमपात
मौसम विज्ञान कार्यालय के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को और हिमपात व बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "लाहौल व स्पिति, किन्नूर, कुल्लू और चांबा जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में पश्चिम विक्षोभों के चलते कल (बुधवार) शाम से ही हिमपात हो रहा है।"
उन्होंने कहा, "पूरे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के समतल इलाकों में गुरुवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे।"
उनके मुताबिक ताजा हिमपात और बारिश के चलते राज्य में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री नीचे चला गया है।
यद्यपि मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार तक मौसम साफ हो जाएगा।
सिंह ने कहा, "ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सात और आठ मार्च को इस क्षेत्र में दोबारा पहुंचेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications