विधायक समर्थकों और बैरियर कर्मचारियों में मारपीट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धरमपुरी क्षेत्र के विधायक मेड़ा नर्मदा नदी में गुरुवार को स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में धामनौद थाना क्षेत्र में पड़ने वाले खलघाट बैरियर पर टोल टैक्स देने को लेकर विधायक सर्मथकों व टोल टैक्स कर्मचारियों का विवाद हुआ मगर वह शांत हो गया। विधायक जब स्नान कर वापस लौट रहे थे, तब विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों ओर से मारपीट हुई। इस मारपीट के दौरान बैरियर पर भी जमकर तोड़फोड़ हुई है।
धामनौद थाने में विधायक के वाहन चालक चंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट पर पर टोल टैक्स कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विधायक के साथ भी अभद्र व्यवहार की कोशिश की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications