त्रिपुरा में विपक्ष का बहिष्कार जारी
बजट सत्र के दूसरे दिन भी विधानसभा का बहिष्कार करने के बाद कांग्रेसी नेता गोपाल रॉय ने पत्रकारों से कहा, "हम बहिष्कार तब तक जारी रखेंगे जब तक मुख्यमंत्री हमारी पार्टी (कांग्रेस) के खिलाफ की गई निराधार और बेबुनियादी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते।"
सदन में जैसे ही मुख्यमंत्री किसी मसले पर बोलने के लिए खड़े हुए विपक्षी दल कांग्रेस और उसकी सहयोगी नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) के विधायक विधानसभा छोड़कर बाहर चले गए।
गौरतलब है मुख्यमंत्री के द्वारा राजनीतिक पार्टियों के प्रतिबंधित आतंकी समूहों से संबंध होने की टिप्पणी करने पर कांग्रेस और आईएनपीटी गत वर्ष 16 दिसम्बर से विधानसभा का बहिष्कार कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications