अपने बेड़े में 2012 तक और नौ विमान शामिल करेगा स्पाइसजेट

हैदराबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। सस्ती विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट 2012 तक अपने बेड़े में और नौ विमानों को शामिल करेगी। मौजूदा समय में स्पाइसजेट के पास 19 विमान हैं।

बेगमपेट हवाईअड्डे पर आयोजित नागरिक उड्डयन पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन 'इंडिया एविएशन 2010' के दौरान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा, "हमारी योजना 2012 तक अपने बेड़े में नौ और विमानों को शामिल करने की है।"

स्पाइसजेट के पास इस समय 19 विमान हैं जिनसे वह भारत के 18 शहरों में रोजाना 129 उड़ानें संचालित करती है।

अग्रवाल ने कहा, "अगले छह महीनों के दौरान 5 करोड़ डॉलर (250 करोड़ रुपये) से 7.5 करोड़ डॉलर (375 करोड़ रुपये) जुटाने की भी हमारी योजना है।"

भारतीय उड्डयन बाजार में इस समय कंपनी की मौजूदा हिस्सेदारी 13 फीसदी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+