टोयोटा बदल रही है 16 लाख वाहनों का तेल पाइप
पिछले दिनों वाहनों में गुणवत्ता को लेकर आई कई शिकायतों के चलते विश्व की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी परेशानी में है।
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने जापानी मीडिया से कहा कि टोयोटा ने तेल पाइपों को बदलने की शुरुआत जाड़े से ही शुरू कर दी थी लेकिन इसकी घोषणा नहीं की थी क्योंकि वे इसे तकनीकी रूप से वापसी नहीं मान रहे थे।
अमेरिकी मीडिया में सोमवार को आई उन खबरों के बाद टोयोटा ने यह बात स्वीकार की जिसमें कहा गया था कि इंजन ऑयल में रिसाव का कारण तेल पाइप में खराबी हो सकती है।
कंपनी के अनुसार, इस समस्या को खराबी की श्रेणी में नहीं रखा जाना चाहिए क्योंकि तेल के रिसाव होने पर तेल चेतावनी प्रकाश के माध्यम से चालकों को सतर्क कर दिया जाएगा।
टोयोटा ने इस निर्णय का खुलासा पहले इसलिए नहीं किया ताकि विदेशी खरीददारों के बीच संदेह और गुस्से की स्थिति न पनपे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications