नंदनगरी में लोगों ने जमकर मनाया होली का जश्न
वृंदावन (उत्तर प्रदेश), 1 मार्च (आईएएनएस)। नंदनगरी में होली का खुमार और ऊपर से 'ठंडई' का असर लोगों के सिर इस कदर सवार हुआ कि एक दूसरे की सुध ही नहीं रही। रंगों के त्योहार होली का जश्न मनाने के लिए लोगों की भीड़ वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, मथुरा, वृंदावन सहित अन्य स्थलों पर भी सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी।
यमुना नदी के किनारे श्रद्धालुओं का जत्था होली के मौके पर एक साथ मिलकर होली के गीत गा रहे थे। वहीं लोग इस मौके पर 'भांग' को मिलाकर विशेष तरीके से बनाई गई 'ठंडई' का आनंद ले रहे थे।
होली के नशे में चूर अदित चौबे ने कहा, "भांग के बिना होली का जश्न अधूरा है लेकिन यह हाथों से तैयार किया गया एक अलग तरह का मादक द्रव्य होता है।"
खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर आतंकवादी हमलों की आशंका को देखते हुए भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और द्वारकाधीश मंदिर की कड़ी निगरानी की जा रही थी।
गौरतलब है कि रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लगभग 21 किलोमीटर तक चलकर आस्था केकेंद्र गोवर्धन पर्वत की चढ़ाई पूरी की।
बरसाना और नंदगाव में दो दिन पहले ही मुख्य सामारोहों का आयोजन किया गया था लेकिन राधा रानी मंदिर में सोमवार सुबह देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु पहुंचे वहीं यहां पर बड़ी संख्या में एनआरआई भी पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।