होली के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प
पुलिस के अनुसार दोनों समुदायों के बीच हुई झड़प में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
यह घटना उस समय हुई जब कुछ लोग होली का जश्न मना रहे थे। इस दौरान लोग रंगों से भरे गुब्बारे और गुलाल उड़ा रहे थे। उसी समय दूसरे समुदाय की एक लड़की पर गुब्बारे का रंग पड़ गया जो होली खेल रहे लोगों से कुछ दूरी पर खड़ी थी।
पुलिस के अुनसार लड़की पर रंग पड़ने की खबर सुनकर दूसरे समुदाय के लोगों ने होली का जश्न मना रही भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया। होली मना रहे लोगों ने भी इसका जवाब दिया। समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को नियंत्रित कर लिया।
बाराबंकी जिले के पुलिस उपाधीक्षक ए.पी.मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, "हमने तेजी से काम किया और थोड़ी देर में ही मामले को शांत कर लिया गया। यह हल्की झड़प थी। इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।"
पुलिस निरीक्षक हरप्रसाद सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि इलाके में तनाव को देखते हुए नियमित पुलिसकर्मियों के अलावा प्रांतीय सशस्त्र पुलिस (पीएसी) को भी तैनात कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।