For Daily Alerts
लालू और नीतीश ने नहीं मनाई होली
मुख्यमंत्री आवास से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अभय सिंह की मौत के शोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बार होली नहीं मनाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को आयोजित होली मिलन समारोह को भी रद्द कर दिया गया है।
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "रविवार सुबह कुछ चुने हुए लोग ही मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे।"
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सभी होली समारोहों को रद्द करते हुए कहा, "अभय सिंह के पिता नरेंद्र सिंह के साथ हमारे घरेलू संबंध हैं और इस कठिन हालात में हम उनके साथ हैं। मैंने इस साल होली नहीं मनाने का फैसला किया है।"
जमुई से जद (यू) विधायक अभय सिंह ने गुरुवार रात को अपनी पत्नी सोनी देवी और बच्ची राशि को मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें