चिली में भूकंप, सुनामी से 214 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उन्होंने शनिवार को कहा कि इस आपदा में काफी अधिक संपत्ति का नुकसान हुआ है और इस बारे में कोई आंकड़ा देना बहुत कठिन है।
योमा ने सहायता की अपील करते हुए कहा कि सरकार राहत कार्यो में समन्वय स्थापित करने का प्रयास कर रही है। लोगों को सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए संयम कायम रखना चाहिए।
बचावकर्मियों ने कांसेपकियोन शहर में एक क्षतिग्रस्त इमारत से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं और आशंका है कि वे मलबे में फंसे हैं। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में वर्ष 1960 के बाद आया यह सबसे तेज भूकंप है।
स्थानीय समयानुसार शनिवार सुबह 3.34 बजे आए भूकंप से राजधानी सेंटियागो में भी नुकसान हुआ। भूकंप के केंद्र से करीब 320 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी में इमारतें, सड़कें और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को नुकसान पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications