हिमाचल में पीलिया के मामलों पर समीक्षा बैठक

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, आईजीएमसी शिमला, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, शिमला, एकीकृत रोग निगरानी परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य रोग निगरानी अधिकारी ने जानकारी दी कि शिमला शहर में विशेषकर, कसुम्पटी, विकासनगर, न्यू शिमला एवं छोटा शिमला क्षेत्रों से पीलिया के मामले सामने आए हैं। बैठक में पीलिया (हैपेटाइटिस-ई) को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

धीमान ने पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आग्रह किया कि वे पानी उबालकर प्रयोग में लाएं तथा प्राकृतिक स्रोतों के पानी को प्रयोग में न लाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला द्वारा प्राकृतिक जल स्रोतों पर इस बारे में नोटिस बोर्ड लगाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, आइपीएच़, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के चार दलों का गठन किया गया है, जो प्रभावित वाडरें का निरीक्षण करेगा तथा सुनियोजित जलापूर्ति एवं मलनिकासी उपायों को सुनिश्चित बनाएगा।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला एवं दीनदयायल उपाध्याय अस्पताल शिमला में पीलिया के उपचार एवं रोकथाम के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने लोगों से खुले में शौच न करने तथा लोगों से प्राथमिकता के आधार पर सीवरेज कनेक्शन लेने तथा फलों एवं सब्जियों को उपयोग में लाने से पूर्व अच्छी तरह साफ करने का आग्रह किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+