रात्रिभोज के दौरान घुसपैठ मामले में व्हाइट हाउस की सहायक ने पद छोड़ा

वाशिंगटन, 27 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा दिए गए रात्रिभोज के दौरान दो अवांछित लोगों के घुसने के मामले में जिम्मेदारी लेते हुए व्हाइट हाउस की 'सोशल सेक्रेटरी' डेजायरी रोजर्स ने पद छोड़कर कारपोरेट जगत में वापस लौटने का फैसला किया है।

ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर लंबे समय की मित्र रोजर्स के व्हाइट हाउस की सोशल सेकेट्ररी रहने के दौरान किए गए कार्यो के लिए धन्यवाद दिया। परंतु ओबामा ने रात्रिभोज के दौरान तारिक सलाही और मिशेल सलाही के अवैध प्रवेश मामले पर कड़ाई करने के अपने बयान के बारे में कुछ नहीं कहा।

रोजर्स ने स्वीकार किया कि जब सलाही दंपति व्हाइट हाउस में घुसे तो उस समय उनके स्टाफ का कोई भी व्यक्ति प्रवेश स्थल पर मौजूद नहीं था। सलाही दंपति ने भोज में दो घंटे से अधिक समय बिताया और राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री से हाथ भी मिलाया।

राष्ट्रपति, उनके परिवार और मेहमानों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की। पंरतु पहले किए गए प्रबंधों के विपरीत रोजर्स के अपने किसी भी अधिकारी को सीक्रेट सर्विस एजेंटों के साथ प्रवेश द्वार पर तैनात नहीं करने से रोजर्स की कड़ी आलोचना हुई।

ओबामा के बयान में कहा गया, "जब उसने पद ग्रहण किया तो हमने उससे यह सुनिश्चित करने को कहा कि व्हाइट हाउस वास्तव में पीपुल्स हाउस बने। उसने हर दिन बड़ी संख्या में आए लोगों का स्वागत किया। इनमें घायल सिपाही, स्कूली बच्चे और रेसिंग कार के चालक भी शामिल थे।"

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि रोजर्स को पद छोड़ने के लिए नहीं कहा गया। उन्हें नहीं लगता की रात्रिभोज में सलाही दंपति के प्रवेश की घटना की उनके इस फैसले में कोई भूमिका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+