चिली में शक्तिशाली भूकंप, 16 मरे (लीड-2)
राष्ट्रीय आपदा केंद्र पर मौजूद राष्ट्रपति ने कहा कि हालांकि चिली की नौसेना ने अभी तक सुनामी के भय के कोई साक्ष्य नहीं देखे हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए ने बैचलेट के हवाले से खबर दी है कि कांसेप्सियन से 90 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में प्रशांत महासागर में स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 3.34 बजे भूकंप आया।
चिली के समाचार चैनलों में राजधानी सेंटियागो में इमारतों, सड़कों और पुलों के नुकसान की तस्वीरें दिखाई गई हैं।
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने चिली और पेरु के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। वहीं इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, कोस्टारिका में कम खतरे की चेतावनी जारी की गई थी।
यूएसजीएस द्वारा भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.8 मापी गई है जबकि पहले इसकी तीव्रता 8.3 मापी गई थी।
सेंटियागो में रहने वाले लोगों के मुताबिक भूकंप आने के बाद बिजली चली गई। बिजली और जलापूर्ति अस्थाई रूप से बाधित हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications