अपने ही बच्चे को खा गया तेंदुआ
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, "हमें पिंजरे से शावक का सिर मिला। तेंद़ुए ने अपने छोटे बच्चे को खा लिया था।"
चिड़ियाघर में तेंदुए ने गत रविवार को दो शावकों वर्षा और सूरज को जन्म दिया था। मां के न स्वीकार किए जाने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई थी, वहीं दूसरे बच्चे को तेंदुए ने खुद ही खा लिया।
इस चिड़ियाघर में वर्ष 1984 से तेंदुए का कोई शावक पैदा नहीं हो पाया था। नदंनकानन चिड़ियाघर राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी क्षेत्र में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications